---Advertisement---

Bank Holiday February 2026: फरवरी में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी किया हॉलिडे कैलेंडर

By Riya Kumari

Published :

Follow
RBI

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क :  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। RBI के मुताबिक, फरवरी 2026 में देशभर में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय पर्व, दूसरा-चौथा शनिवार और सभी रविवार शामिल हैं।

यह भी पढे : Can Weekend Sleep Make Up For Lost Sleep? क्या वीकेंड की नींद हफ्ते की कमी पूरी कर सकती है?

RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बैंक छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, RTGS हॉलिडे, केंद्र व राज्य सरकारों के पर्व और साप्ताहिक अवकाश के आधार पर तय की जाती हैं।

फरवरी 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

तारीखदिनबैंक बंद रहने का कारणस्थान
1 फरवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
8 फरवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
14 फरवरीशनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
15 फरवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
18 फरवरीबुधवारलोसरगंगटोक (सिक्किम)
19 फरवरीगुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीमुंबई, नागपुर, बेलापुर
20 फरवरीशुक्रवारराज्य स्थापना दिवसआइजोल, इंफाल
22 फरवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
28 फरवरीशनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में

नोट: क्षेत्रीय छुट्टियां राज्य-दर-राज्य अलग हो सकती हैं।

बैंक बंद रहने पर कौन-सी सेवाएं रहेंगी चालू?

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी—

  • इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग
  • NEFT और RTGS (निर्धारित समय के अनुसार)
  • ATM से नकद निकासी
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन
  • चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और अकाउंट से जुड़ी ऑनलाइन रिक्वेस्ट
  • कस्टमर केयर और जरूरी एडवाइजरी

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें, बैंक ब्रांच जाने से पहले RBI का हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक करें और ज्यादा से ज्यादा डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version