नव पत्रिका आह्वान के साथ बासंती दुर्गा के पट खुले

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : शहर के कई क्षेत्रों में बड़े ही श्रद्धा से बासंती दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है. सोमवार को सप्तमी पूजा के अवसर पर नवपत्रिका पूजा के साथ ही मां दुर्गा का पट खुल गया. प्रात: काल में सप्तमी पूजा का आरंभ आचार्य द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. इसके पश्चात घाट पूजा कर वहां से जल लाया गया.

इसके बाद पंडितो ने चंडीपाठ कराया. बड़ी संख्या में जुटे भक्तों ने पुष्पांजलि देकर मां दुर्गा से आर्शिवाद मांगा. पुष्पांजलि देने वालों में महिलाओं की संख्या हर जगह ज्यादा दिखी. संध्या में ढाकी व ताशे के भक्तिमय स्वर के बीच मां दुर्गा की आरती की गयी. कल मंगलवार को महाष्टमी पूजा सुबह आरंभ होगी.

Sunrise Enclave
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट