Dr Abhishek Child Care

इनकम टैक्स रिटर्न भर रहे हैं तो जाए सावधान, बस एक गलती हो जायेंगे कंगाल

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क  :  इनकम टैक्स रिटर्न भरने जा रहे हैं, जो सावधान! आपके एक गलती आपको कंगाल कर सकती है। स्कैमर्स ने टैक्स फाइल करने वाला लोगों को ठगने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। वैसे तो ऑनलाइन बैंक घोटाले कोई नई बात नहीं है और पिछले कुछ वर्षों में ऐसे मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। स्कैमर्स केवाईसी, क्रेडिट कार्ड या बैंक अपडेट से संबंधित फर्जी मैसेज के जरिए लोगों को बरगलाते हैं।

इस स्कैम में, स्कैमर चल रहे इनकम टैक्स रिटर्न पूरा करने की प्रक्रिया का लाभ उठा रहे हैं और टैक्स-टाइम स्मिशिंग कैंपेन के माध्यम से भारतीय खाताधारकों को टारगेट कर रहे हैं। वे बैंक खाताधारकों को फ्रॉड टेक्स्ट मैसेज भेज रहे हैं जो लोकप्रिय भारतीय बैंकों के नाम से भेजे जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य यूजर्स को उनकी पर्सनल डिटेल देने के लिए बरगलाना है।


टीओआई ने सोफोस की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया, स्कैमर फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेज रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्राप्तकर्ता का बैंक अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा और उनसे अपने अकाउंट को अपने पैन और आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करने के लिए कह रहे हैं। इन टेक्स्ट मैसेजों में एंड्रॉइड पैकेज (APK) फाइल डाउनलोड करने के लिए एक लिंक भी शामिल है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version