Dr Abhishek Child Care

छठ पूजा में अर्घ्य देते समय रहें सावधान, घाट में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : छठ महापर्व की तैयारियों पूरी बिहार में जोरों पर हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गांवों में घाटों को बनाने का काम जारी है। लेकिन मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड के पहाड़रपुर मनोरथ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब घाट बनाने के दौरान ग्रामीणों को करीब 8 फीट का मगरमच्छ दिख गया। जिसेक बाद गांव में हड़कंप मच गया।

वन विभाग की टीम में शामिल पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि गुरुवार की दोपहर गांव के आशुतोष तिवारी ने मगरमच्छ की सूचना दी। बताया कि मगरमच्छ गांव के तीन कुत्तों को मारकर खा चुका है। सूचना के बाद रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार की सुबह पहुंच कर पानी के किनारे स्थानीय मल्लाह के सहारे जाल लगाया गया। और मगरमच्छ के रेस्क्यू की तैयारी की गई।

दोपहर में मगरमच्छ पानी से निकलने के बाद उस जाल में फंस गया। सूचना पर वन रक्षी मंटू कुमार, मोती सहनी, राजू झा, पवन और ग्रामीणों में सुदामा कुमार के सहयोग से मगरमच्छ को जाल से निकाल कर पिंजरे में रखा गया। उसके बाद वहां से दूर गंडक की मुख्य धारा गोपालगंज जिले के सीमा पर जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---