Dr Abhishek Child Care

 झारखंड में अगले 48 घंटे रहें सावधान, बाहर निकलने से पहले रखे ध्यान

By Nidhi Mishra

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो जमशेदपुर झारखंड में सबसे गर्म जगह रही. यहां का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

ये भी पढ़े :मौसम को लेकर बड़ा अपडेट,सतर्क रहे

सबसे कम न्यूनतम तापमान चतरा जिले में 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 0.5 डिग्री चढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस हो गया. यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है.

रांची का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 18.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में उच्चतम तापमान 1 डिग्री चढ़कर 38.4 डिग्री हो गया है.

यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 24.3 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान चतरा और खूंटी के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.

और बोकारो, जामताड़ा, खूंटी, सरायकेला और के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विभाग ने 2 अप्रैल को जिन 13 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी जारी की है,

उसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है.

दुसरे शहरो की देखे तो

 सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में तेज गर्मी की बजाय बारिश, ओले का असर देखने को मिलेगा। मंगलवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बदल छाए रहे। कुछ जगह बूंदा-बांदी भी हुई।

प्रदेश के तापमान में एक ही दिन में सात डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट सिवनी जिले में देखने को मिली, यहां का अधिकतम तापमान 7-8 डिग्री गिर कर 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार मलाजखंड में 5.3 डिग्री की गिरावट देखी गई।

, कई जिलों का कुछ जिलों का तापमान में बढ़ोतरी भी हुई। धार में 2.4 डिग्री बढ़ कर अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया।

 मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 4 दिन मौसम बदला रहेगा। कहीं ओले गिरेंगे तो कहीं 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version