Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

महिलाओं को मासिक भत्ते की घोषणा पर दिल्ली की महिलाओं को गुमराह करने से पहले वह यह भूल गये की उनकी पंजाब सरकार ने आज लगभग 3 साल बाद भी मासिक भत्ता देना शुरू नही किया है – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
महिलाओं को मासिक भत्ते की घोषणा पर दिल्ली की महिलाओं को गुमराह
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल एक छलावा पार्टी हैं पर अब उन्हे यह समझना होगा की कांठ की हांडी एक बार चढ़ती है दो बार नही।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल ने पहले पंजाब में और अब दिल्ली में महिला वोटों की खेती करने के लिए महिलाओं को मासिक भत्ते की घोषणा की पर दिल्ली की महिलाओं को गुमराह करने से पहले वह यह भूल गये की उनकी पंजाब सरकार ने आज लगभग 3 साल बाद भी मासिक भत्ता देना शुरू नही किया है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह भी पढ़े : केजरीवाल ने केंद्रीय चुनाव आयोग को लिखा पत्र, दिल्ली में किसी भी वोटर का नाम राजनीतिक दलों की मौजूदगी में फील्ड सत्यापन के बाद ही हटाया जाए

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज मैंने पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार भगवंत मान को पत्र लिखकर उनका ध्यान फरवरी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के लोगों को दीं 5 गारंटियों की ओर आकृष्ट किया है जिसकी प्रमुख घोषणा थी सभी महिलाओं को 1000 रूपए का मासिक भत्ता। उस वक्त आप पंजाब “आप” के अध्यक्ष भी थे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने पत्र में कहा है को की 5 गारंटियों खासकर मासिक भत्ते की घोषणा के आधार पर पंजाब के लोगों खासकर महिलाओं ने ।आम आदमी पार्टी को एक तरफा वोट देकर आपकी सरकार फरवरी 2022 में बनवाई थी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पत्र में कहा हम दिल्ली वाले आशा करते हैं की आपने पंजाब में महिलाओं को मासिक भत्ता बांटना शुरू कर दिया होगा।वीरेन्द्र सचदेवा ने पत्र में मुख्य मंत्री से इस संदर्भ में 3 सीधे सवालों का जवाब देने का अनुरोध किया है

1. क्या पंजाब सरकार फरवरी 2022 में अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा अपने 5 गारंटी के हिस्से के रूप में 1000 रुपये का मासिक भत्ता दे रही है ?

2. पंजाब में महिला योजना का नाम क्या है जिसके तहत महिलाओं को मासिक भत्ता दिया जा रहा है ?

3. पंजाब सरकार ने आखिरी बार पंजाब की महिलाओं को मासिक भत्ता कब वितरित किया था ?

सचदेवा ने कहा है मै आशा करता हूं मुख्य मंत्री सरदार भगवंत मान हमारे तीन सवालों का अविलंब जवाब देंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator