Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मकर संक्रांति के दिन भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड का आयोजन ….राम ज्योति के लिए मिट्टी के दीपक, बाती और ध्वज का भी होगा वितरण।

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पांच सौ वर्षों के कठिन संघर्ष के बाद बन रहे प्रभु श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले भारतीय जनता पार्टी लौहनगरी जमशेदपुर को राममय बनाने के लिए अलग-अलग तैयारी कर रही है। इस कड़ी में, भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। सुंदरकांड के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच प्रसाद का वितरण होगा।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी को ‘राम ज्योति’ के लिए रामभक्तों को मकर सक्रांति के दिन 14 जनवरी से 20 जनवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रतिदिन साकची जिला भाजपा कार्यालय में 11 मिट्टी के दिये, 11 बाती और एक राम ध्वज भेंटकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों से घरों/ प्रतिष्ठानों में दीपोत्सव मनाने का आग्रह करेंगे। वहीं, सुंदरकांड पाठ के आयोजन की तैयारी और सफलता को लेकर बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मानस सत्संग समिति के पंडित अभिषेक पाठक के संग आवश्यक चर्चा की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि अयोध्याधाम में बने भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और रामलला के आगमन को लेकर सभी जगह हर्ष और उल्लास का माहौल है। ऐसे ऐतिहासिक और शुभ बेला में जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता भी पूरे उत्साहित हैं। पांच सौ वर्षों के कठिन तप, त्याग और संघर्ष के बाद अब हमारे आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त आया है। यह वह सुखद समय है जब भगवान श्रीराम अपने महल में विराजमान होगें।

इस ऐतिहासिक क्षण की खुशियां मनाने और शहरवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना के संग राम नाम की अलख जगाने के उद्देश्य से जिला भजपा कार्यालय में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडित अभिषेक पाठक एवं मानस सत्संग समिति के द्वारा विधिवत सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके साथ हीं, मकर संक्रांति से लेकर सात दिनों तक जिला कार्यालय से लोगों को मिट्टी के दिये, बाती एवं राम ध्वज भेंटकर उन्हें पारंपरिक माहौल में राम उत्सव मनाने के लिए प्रेरित की जाएगी। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से सुंदरकांड पाठ के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और 22 जनवरी को ‘राम ज्योति’ की लौ जलाने का आग्रह किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator