समाचार

महुआ मोइत्रा पर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष का पलटवार कहा- चीरहरण द्रौपदी का हुआ था शूर्पणखा का नहीं…

सोशल संवाद/डेस्क : कैश फॉर क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता खतरे में पड़ गई है। एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। इससे पहले महुआ ने खुद की तुलना देवी दुर्गा से की है। साथ ही महाभारत का भी जिक्र किया। उनके इस बयान पर पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पलटवार किया है। उन्होंने एक तरह से महुआ की तुलना रावण की बहन शूर्पणखा से की है।

सुकांत मजुमदार ने कहा, ‘चीरहरण द्रौपदी का हुआ था, शूर्पणखा का नहीं। इस मामले में महाभारत नहीं होगा। महाभारत के कृष्ण और अर्जुन तो इधर हैं। पीएम मोदी और अमित शाह। महाभारत धर्म की रक्षा के लिए हुआ था। महुआ मोइत्रा ने अधर्म किया है। महाभारत में भी अधर्म की हार हुई थी और धर्म की जीत। इस बार भी धर्म की जीत होगी।’

आपको बता दें कि आज लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने सदन के पटल पर वह रिपोर्ट रखी जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई है। आज सुबह ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में एथिक्स रिपोर्ट को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, “हम देखेंगे… जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है। इन्होंने वस्त्रहरण शरू किया है तो अब महाभारत का रण देखिए।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

14 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

14 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

15 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

15 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

15 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

16 hours ago