Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, 15 लाख के बजट से होगा भव्य निर्माण

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: दुर्गा पूजा को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक रघुवर दास के कर-कमलों द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े : MGM अस्पताल में आयुष्मान की प्रक्रिया में देरी होने पर हंगामा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

भूमि पूजन के अवसर पर एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष वाई. पी. सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह, कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

15 लाख रुपये के बजट से बनेगा पूजा पंडाल

इस वर्ष एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। वहीं मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के निर्माण पर लगभग 2 लाख रुपये खर्च होंगे। मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण बेलदा के कुशल कारीगरों द्वारा किया जाएगा। वहीं पूजा पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कोंटाई से आने वाले अनुभवी कारीगरों और मजदूरों द्वारा किया जाएगा।

भव्य पंडाल और आकर्षक प्रतिमा रहेगी मुख्य आकर्षण

एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूजा पंडाल को भव्य और आकर्षक रूप देने की तैयारी है। इसके साथ ही मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा और मेले का भी आयोजन किया जाएगा। पूजा कमेटी को उम्मीद है कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एग्रिको पूजा पंडाल पहुंचेंगे।

कमेटी की ओर से जमशेदपुर के श्रद्धालुओं से एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करने और मेले का आनंद लेने की अपील की गई है।

भूमि पूजन में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

भूमि पूजन कार्यक्रम में एग्रिको पूजा कमेटी के सदस्यों के अलावा केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के संस्थापक रामबाबू सिंह, महामंत्री आशुतोष, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा संजय, रोहित, राजन कैब्रत, जयराम रजक, सौरव, शिबू दा, अभिषेक डे, अविनाश आइच, अनिल पांडे, रमेश पांडे, देवप्रकाश, निरंजन माझी, प्रसनजीत, अनिमेष सिंह, अमन सिंह, अमन कुमार, अभिषेक मिश्रा, अमित उपाध्याय, अरुण, प्रेम, बाला दुबे, चंदर, अजय, ब्रिज, सुशांतो पांडा, ललित, आशीष, रवि, ईश्वर, चंद्रशेखर सिंह, बीरेंद्र सिंह, सुशील श्रीवास्तव, बिपुल सिंह, बिनोद तिवारी, जयदीप, सोहन, अजीत कुमार प्रसाद, रविंद्र पांडे, सी.एस. राव, ओ.पी. दास, संतोष और गणेश बिहारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अभिनाश सुंडी, मनप्रीत (मन्ना), शैंकी, आदित्य, कौशिक स्वाइन, आकाश तिवारी, सुधीर कुमार वर्मा, शिवा, राजू, बिसू दा, अशोक कुमार ठाकुर, कालिका सिंह, अशोक सिंह, कार्तिक लकड़ा, विशाल महतो और चितरंजन तिवारी समेत एग्रिको क्षेत्र के माता के भक्तगण भी शामिल हुए।

दुर्गा पूजा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

भूमि पूजन के साथ ही एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अब आने वाले दिनों में पंडाल निर्माण, प्रतिमा निर्माण और मेले की तैयारियां तेज होंगी।

एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष श्रद्धालुओं को भव्य पूजा पंडाल, आकर्षक प्रतिमा और मेले का अनुभव देने की तैयारी में जुट गई है। जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच एग्रिको का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण बनने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator