श्रीनाथ विश्वविद्यालय के द्वारा डोबो, सोनारी मे विश्वविद्यालय के नए भवन का भूमि पूजन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के द्वारा डोबो, सोनारी मे विश्वविद्यालय के नए भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया साथ ही नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर भूमि पूजन एवं नौ कुंडीय महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए संस्थापक शंभू नाथ, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, प्रतिकुलाधिपति गुरुदेव महतो, प्रबंधन की सदस्या संध्या महतो, अनीता महतो, मौमिता महतो एवं अन्य लोग उपस्थित थे। सर्वप्रथम भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया  तत्पश्चात 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए ।ईचागढ़ क्षेत्र की विधायक सविता महतो भी  पूजन सह महायज्ञ में सम्मिलित हुई ।

उन्होंने प्रबंधन को बधाई देते सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस क्षेत्र में एक इतना बड़ा विश्वविद्यालय खुल रहा है जिससे यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा ग्रहण करना आने वाले समय में अत्यधिक सुगम हो जाएगा।इस विषय पर कुलाधिपति सुखदेव महतो ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन अपने क्षेत्र के विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए आने वाले समय में विश्वविद्यालय में अन्य कई विभाग खुलेंगे और पठन-पाठन सुचारू रूप से चले इसलिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अपने आधारभूत संरचना को  बढ़ाते हुए इस नई जगह पर आज शिलान्यास कर नव विश्वविद्यालय भवन निर्मित करने की ओर अपना पहला कदम उठाया है।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.एन. सिंह विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तरकर्मी , श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के  प्राचार्य डॉ बलभद्र जेना एवं सहायक प्राध्यापक,  श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय सिंह एवं शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---