Bhumi Pednekar Joins The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj, फिल्म में निभाएंगी योद्धा रानी का किरदार

By Riya Kumari

Published :

Follow
Bhumi Pednekar Joins The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj, फिल्म में निभाएंगी योद्धा रानी का किरदार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री Bhumi Pednekar जल्द ही एक बड़े ऐतिहासिक प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। भूमि पेडनेकर को फिल्म ‘The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj’ में कास्ट किया गया है। इस फिल्म में वह कर्नाटक की वीर योद्धा रानी बेलवाड़ी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी।

यह भी पढे : Tiger Shroff Football Debut: फिल्मों के बाद अब मैदान पर उतरेंगे टाइगर श्रॉफ, मुंबई FC की टीम में शामिल

इस फिल्म में ‘कांतारा’ फेम अभिनेता ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं और यह एक बड़े स्तर पर बनाई जा रही ऐतिहासिक फिल्म है।

भूमि पेडनेकर का दमदार ऐतिहासिक किरदार

बेलवाड़ी मल्लम्मा को इतिहास में एक साहसी योद्धा रानी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 17वीं शताब्दी में अपने शौर्य और संघर्ष से अलग पहचान बनाई थी। भूमि ने इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को निभाने को लेकर उत्साह जताया है।

बड़े स्टार्स से सजी फिल्म

फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी वीरता को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश करेगा।

2027 में रिलीज होगी फिल्म

‘The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj’ को 2027 में रिलीज किया जाना है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version