Advertisement 2

जमशेदपुर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई…आतंकी संगठनों से जुड़े लोग हिरासत में

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है. जमशेदपुर के जुगसलाई और मानगों से करीब चार लोगों को एनआईए की टीम ने गिरफ्तार किया है. इन सभी लोगों को जमशेदपुर के सर्किट हाउस में रखा गया है. एनआईए की टीम इन सारे लोगों से पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि बीती रात एनआईए की टीम ने जुगसलाई गौरी शंकर रोड और मानगो के आजादनगर में दबिश दी और इन चार लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि आतंकी संगठनों के साथ उनके साथ गांठ होने की जानकारी मिली है. आतंकी संगठनों के लिए पैसे जुगाड़ करना और पैसों के लेनदेन के साथ-साथ नए लड़कों की बहाली में भी इनकी अहम भूमिका है. हालांकि एनआईए द्वारा कोई भी आधिकारिक जानकारी इस बारे में नहीं दी गई है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version