राजनीति

झारखंड में BJP को बड़ा झटका: विधायक जयप्रकाश पटेल और भाजपा के पूर्व विधायक राज पालिवार कांग्रेस में शामिल

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड की रजनीति में बड़ा उलटफेरचल रहा है . चुनाव से पहले हर दिन कुछ नया सुनने मिल रह है. पहले भाजपा में सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुई तो वही झामुमो छोड़कर विधायक सीता सोरेन ने भाजपा की सदस्य्ता ले ली. बुधवार को कांग्रेस को सफलता मिली.

यह भी पढ़े : अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में घुसकर की एयरस्ट्राइक…पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को बनाया निशाना

मांडू से भाजपा विधायक जयप्रकाश पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की मौजूदगी में दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली. 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा से निष्कासित किये जाने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा था और अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई.

जयप्रकाश पटेल ने कहा कि उनके पिता टेकलाल महतो के सपने को पूरा करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए है. पिता टेकलाल महतो के सपनों का झारखंड बनाना है. उन्होंने कहा कि भाजपा में टेकलाल महतो के सपने के मुताबिक नहीं पाया. उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट जीतकर झारखंड को बचाना है. हमें सोचना है कि हम आदिवासी, दलितों को कैसे बचाना है. हमने लोभ लालच में नहीं बल्कि अपने पिता टेकलाल बाबू के सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस का दामन थामा है. उन्होंने कहा कि वे इंडिया गठबंधन को आगे लेकर जाना चाहते है. पद की परवाह नहीं है. झारखंड को बचाना चाहते है. 

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago