सोशल संवाद/डेस्क : सोने-चांदी के दाम आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,426 घटकर ₹99,107 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले ये ₹1,00,533 पर था।

भी पढ़े : सोना ₹1,00,502 प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर:इस साल अब तक ₹24,340 महंगा हुआ
वहीं चांदी की कीमत ₹1,300 कम होकर ₹1,14,550 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,15,850 पर थी। कल यानी 23 जुलाई को सोना-चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे।
4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,120 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,700
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,970 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,550
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,970 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,550
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,970 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,550








