Advertisement 2

झारखंड 10वीं और 12वीं की रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) एक दो दिन में 10वीं और 12वीं के आर्ट्स कॉमर्स और साइंस के रिजल्ट घोषित कर सकती है। रिजल्ट घोषित होने पर ऑफिशियल वेबसाइट jecresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे। हालांकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

लेकिन पूरी उम्मीद है कि एक दो दिन में जैक 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी कर देगा। बता दें कि बोर्ड की परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें मैट्रिक की परीक्षा में करीब 4 लाख 33 हजार जबकि इंटर की परीक्षा में 3 लाख 50 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

इस बार हो सकता है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल दोनों क्लासों यानी 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ ही जारी कर दे। ऑफिशियल वेबसाइट jecresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर डालकर नतीजे चेक किए जा सकेंगे। झारखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से लेकर 5 अप्रैल 2023 तक किया था।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version