---Advertisement---

Bigg Boss 19 Finale से पहले सामने आई डायमंड जड़ी ट्रॉफी, सलमान खान पोज़ बनी खास पहचान

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Bigg Boss 19 trophy reveal

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: टीवी जगत का सबसे चर्चित और विवादों से भरा रियलिटी शो Bigg Boss 19 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले में अब सिर्फ दो दिन का समय बाकी है और दर्शकों के बीच विनर को लेकर उत्सुकता चरम पर है। इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट के नाम भी सामने आ चुके हैं। इनमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल शामिल हैं। इन पांचों में से ही एक प्रतियोगी इस बार बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

यह भी पढ़ें: 60 करोड़ विवाद पर राज कुंद्रा का तीखा जवाब, ट्रोल को दिया करारा रिएक्शन

फिनाले से पहले दर्शकों को शो की शानदार ट्रॉफी की पहली झलक भी दिखाई गई, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। बीते एपिसोड में बिग बॉस ने सभी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को असेम्बली रूम में बुलाया और वहीं उन्हें इस सीजन की ट्रॉफी दिखाई गई। ट्रॉफी को देखते ही सभी कंटेस्टेंट खुशी से झूम उठे और भावुक भी नजर आए।

इस बार की ट्रॉफी पिछले सीजन से बिल्कुल अलग और बेहद खास डिजाइन में बनाई गई है। यह डायमंड से जड़ी चमचमाती ट्रॉफी शो की थीम से पूरी तरह मेल खाती है। खास बात यह है कि ट्रॉफी पर सलमान खान के मशहूर हाथ जोड़ने वाले पोज की झलक देखने को मिलती है, जिसने इसे और भी खास बना दिया है। ट्रॉफी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इसके डिजाइन की खूब तारीफ कर रहे हैं।

इसी दौरान बिग बॉस ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स से एक दिलचस्प सवाल भी पूछा। बिग बॉस ने पूछा कि अगर उन्हें खुद को छोड़कर किसी और को विनर चुनना हो, तो वह किसका नाम लेंगे। इस सवाल पर सभी कंटेस्टेंट्स ने अलग-अलग नाम लिए।

  • अमाल मलिक ने सबसे पहले प्रणित मोरे का नाम लिया।
  • प्रणित मोरे ने गौरव खन्ना को विनर बताया।
  • फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल का समर्थन किया।
  • गौरव खन्ना ने भी प्रणित मोरे को आगे रखा।
  • वहीं तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के नाम का समर्थन किया।

इन जवाबों से यह साफ हो गया कि घर के अंदर भी मुकाबला काफी टक्कर का माना जा रहा है।

वहीं इसी एपिसोड में एक अहम एलिमिनेशन भी देखने को मिला। मालती चाहर को सबसे कम वोट मिलने के कारण शो से बाहर होना पड़ा। एलिमिनेशन के वक्त मालती काफी भावुक नजर आईं। जाते-जाते वह प्रणित और अमाल से नाराज दिखाई दीं और दोनों को इग्नोर कर दिया। उनका यह रवैया भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

अब सभी की निगाहें सिर्फ ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं। दर्शक जानना चाहते हैं कि आखिर इन पांच मजबूत दावेदारों में से कौन सा नाम बिग बॉस 19 का विनर बनकर शो का ताज अपने सिर सजाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---