Bigg Boss 20: Love Gill के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, Scout OP को लगाई फटकार; गर्लफ्रेंड पर भी भड़के

By Riya Kumari

Published :

Follow
Bigg Boss 20: Love Gill के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, Scout OP को लगाई फटकार; गर्लफ्रेंड पर भी भड़के

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: टीवी के चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 20 में इस बार वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर Scout OP और Love Gill के रिश्ते को लेकर सवाल उठाते नजर आएंगे। इस दौरान सलमान Scout OP पर जमकर नाराज होंगे और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराएंगे। क्यों भड़के सलमान खान?

यह भी पढे : Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर बनीं महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई, दमदार अंदाज में दिखी संघर्ष और जुनून की कहानी

दरअसल, बिग बॉस के घर में Scout OP और Love Gill की बढ़ती नजदीकियां लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन जैसा दोस्त बताते रहे हैं, लेकिन उनके बीच की नजदीकियों पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। इससे पहले रोहित शेट्टी ने भी दोनों को अपने व्यवहार को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी थी।

वहीं, Scout OP की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) भी शो में पहुंचकर उनके और Love Gill के रिश्ते पर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने Scout से Love से दूरी बनाने और अपनी सीमाएं तय करने को कहा था।

Bigg Boss 20 : Love Gill का साथ नहीं देने पर Scout को सुनाई खरी-खोटी

लेटेस्ट वीकेंड का वार प्रोमो में सलमान खान Scout से सवाल करते नजर आएंगे कि जब उनकी गर्लफ्रेंड के सामने Love Gill पर आरोप लगाए जा रहे थे, तब उन्होंने उसका पक्ष क्यों नहीं रखा। सलमान पूछते हैं कि क्या Love ने उन्हें अपनी बातों में फंसाया है? इस पर Scout इससे इनकार करते हैं।

Scout बताते हैं कि उस समय वह कुछ समझ नहीं पा रहे थे और पूरी तरह सुन्न हो गए थे। इस पर सलमान उन्हें फटकार लगाते हुए कहते हैं कि वह न तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खड़े हो रहे हैं और न ही उस लड़की के साथ, जिसे अपनी बहन जैसा दोस्त बताते हैं। सलमान उन्हें अपनी प्रतिबद्धताओं की जिम्मेदारी लेने की बात भी कहते हैं।

पहले भी विवादों में रही Scout और Love की दोस्ती

इससे पहले भी सलमान खान ने Love Gill से Scout के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर सवाल किए थे। वहीं, रोहित शेट्टी ने दोनों को समझाया था कि घर के अंदर उनका व्यवहार बाहर के दर्शकों को अलग तरीके से दिखाई दे सकता है। अब सलमान की फटकार के बाद शो में यह विवाद किस मोड़ पर पहुंचता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version