जमशेदपुर में बिहार एसोसिएशन की काव्य संध्या, नीलोत्पल मृणाल और मणिका दूबे ने बांधा समां

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में बिहार एसोसिएशन की काव्य संध्या, नीलोत्पल मृणाल और मणिका दूबे ने बांधा समां

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : बिहार एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत गुरुवार को साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय के ऑडिटोरियम में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि, लेखक और चिंतक नीलोत्पल मृणाल ने अपनी कविताओं और चुटीले अंदाज से श्रोताओं का दिल जीत लिया। वहीं, कवयित्री मणिका दूबे की गजलों और गीतों पर खूब तालियां बजीं। कवि विकास बौखल ने भी हास्य कविताओं से कार्यक्रम में रौनक बनाए रखी।

यह भी पढे : नारायण प्राइवेट आईटीआई में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने संविधान के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को कभी हंसाया तो कभी भावुक कर दिया।

नीलोत्पल मृणाल ने सुनाए बचपन और मिट्टी से जुड़े अनुभव

नीलोत्पल मृणाल ने यूपीएससी की तैयारी के दौरान के अपने अनुभवों को हास्यपूर्ण अंदाज में साझा किया। उन्होंने बचपन पर आधारित कविता सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी उन्होंने काव्यात्मक अंदाज में अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि बिहारी अपनी मिट्टी और जड़ों को कभी नहीं भूलते। लोग सम्राट अशोक को अपना मानते आए हैं और अब सम्राट चौधरी को भी अपना मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहारी कहीं भी जाएं, अपनी संस्कृति और मिट्टी को साथ लेकर चलते हैं।

नीलोत्पल ने जमशेदपुर की तारीफ करते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति का वास्तविक नमूना है, जहां टाटा में पूरा भारत बसता है। उन्होंने अपने चर्चित सोहर गीत ‘बबुआ के मम्मी हई महलों की रानी, पापा हवें रंगदार रिलवा’ समेत कई रचनाएं सुनाईं। उनकी प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे।

मणिका दूबे के गीतों ने श्रोताओं को किया भावुक

कवयित्री मणिका दूबे ने मां की ममता और त्याग पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। उनका गीत ‘कभी मां की हथेली चूम लेना’ सुनकर कई श्रोता भावुक हो गए। उनकी गजलों और गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।

विकास बौखल की हास्य कविताओं ने जमाया रंग

कवि विकास बौखल ने अपनी हास्य रचनाओं से कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बनाए रखा। उनकी कविताओं पर श्रोता हंसते और तालियां बजाते नजर आए। शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित इस काव्य संध्या में साहित्य, हास्य और संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version