---Advertisement---

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 इस हफ्ते? जानिए कब आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

By Riya Kumari

Published :

Follow
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 इस हफ्ते? जानिए कब आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Bihar Board Result 2026 Update बिहार बोर्ड के लाखों छात्र अपने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, रिजल्ट जल्द जारी हो सकते हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढे : IIFCL Recruitment 2026: 37 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

कब आएगा बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026?

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)

  • 12वीं (इंटर) का रिजल्ट मार्च के तीसरे सप्ताह (लगभग 23 मार्च के आसपास) जारी कर सकता है
  • 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में आने की संभावना है

हालांकि, बोर्ड ने अभी तक कोई फाइनल डेट घोषित नहीं की है।

20 मार्च को रिजल्ट नहीं होगा जारी

सोशल मीडिया पर 20 मार्च को रिजल्ट आने की खबरें चल रही थीं, लेकिन बोर्ड ने इसे गलत बताया है। अभी रिजल्ट की तारीख तय नहीं हुई है और छात्र आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें ।

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन स्टेप्स से अपना स्कोर देख सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
  2. “BSEB 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. रोल नंबर और रोल कोड डालें
  4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  5. डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जो फरवरी में आयोजित हुई थी

जरूरी बातें

  • पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी
  • रिजल्ट पहले ऑनलाइन जारी होगा, बाद में ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल कोई फिक्स डेट नहीं है। छात्रों को सलाह है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---