सोशल संवाद/डेस्क : बिहार में चुनाव आयोग ने शुक्रवार को नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसे सभी 38 जिलों के DM के साथ राजनीतिक पार्टियों से साझा किया गया है। नई लिस्ट इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर पब्लिश हो गई है। बिहार में कुल 65 लाख वोटर्स के लिस्ट से नाम कटे हैं।

ये भी पढ़े : राहुल बोले-ट्रम्प ने सही कहा कि इंडियन इकोनॉमी मर चुकी:इसे मोदी ने मारा, यह सबको पता है
नई लिस्ट प्रदेश में चलाए गए घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान के आधार पर तैयार की गई है।
मतदाता को वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने, हटने या गलत जानकारी को लेकर शिकायत है, तो उन्हें सुधार का एक मौका मिलेगा। इसे लेकर 2 अगस्त से एक सितंबर 2025 तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।
किशनगंज में 1,45,913 नाम लिस्ट में नहीं
किशनगंज की चारों विधानसभा में लगभग 1,45,913 कुल मतदाता का नाम लिस्ट में नही है। इसमें मृतक, पलायन कर चुके, लापता या डुप्लीकेट (2-2 जगह) नाम वाले मतदाता शामिल हैं।
इनमें सबसे अधिक किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में 49,340 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। वहीं, सबसे कम ठाकुरगंज में 29,277 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। वहीं, बहादुरगंज में 36,574 और कोचाधामन में 30,722 वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे गए।
चारों विधानसभा किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन, ठाकुरगंज विधानसभा के कुल 12 लाख 31 हजार 910 मतदाताओं में से 10 लाख 85 हजार 996 मतदाताओं के EFS फॉर्म जमा हो चुके हैं।
सहरसा में 1.31लाख वोटर्स के नाम कटे
सहरसा की 4 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के कुल 13,91,674 वोटर थे, लेकिन (SIR) स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद 12 लाख 60 हजार 78 मतदाता रह गए है। 1 लाख 31 हजार 596 मतदाताओं का नाम इस जिले में कटा है।
खगड़िया में 79,551 मतदाताओं के नाम कटे
खगड़िया में पहले कुल 12,16,202 मतदाता थे, जो अब 11,36,651 रह गए हैं। 79,551 के नाम कटे हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में नए आंकड़े जारी किए गए हैं।
सारण में 2.73 लाख वोटर्स के नाम कटे
सारण जिला में 2,73,223 नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए है। पहले 31,34,108 मतदाता थे,लेकिन SIR के बाद अब 28,60,885 मतदाता न सूची तैयार हुआ है।
शेखपुरा में 26, 256 वोटर्स के नाम कटे
शेखपुरा में 5,11,468 मतदाता थे। अब 4,85,212 मतदाता बचे हैं। शेखपुरा में 26,256 मतदाताओं के नाम कट गए हैं। 26,256 मतदाताओं में से 13015 मतदाता शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में है। जबकि 130241 मतदाता बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में हैं।
बक्सर में 87,645 वोटर्स के नाम कटे
बक्सर में कुल 1,351,861 मतदाताओं में से 87,645 नाम हटाए गए हैं। अब कुल वोटर्स की संख्या 12,64,216 है।
सुपौल में 1 लाख 28 हजार 207 वोटर्स के नाम कटे
सुपौल में पहले 16,40,664 वोटर्स थे। अब 15,12,457 बचे हैं। कुल 1,28,207 मतदाताओं के नाम कटे हैं।
भागलपुर में कुल 2 लाख 44 हजार 612 मतदाताओं के नाम कटे हैं।
भागलपुर में पहले कुल 24 लाख 414 मतदाता थे। जो अब घटकर 21 लाख 55 हजार 802 रह गए हैं। इस जिले में 2 लाख 44 हजार 612 वोटर्स के नाम कटे हैं।
पश्चिम चंपारण में 1,91,376 वोटर्स के नाम कटे
पश्चिम चंपारण में पहले 27,60990 मतदाता थे,लेकिन अब 25,69,614 मतदाता की सूची तैयार की गई है। जिला में 1,91,376 वोटर्स के नाम कटे हैं।
इन जगहों पर लगाए जाएंगे कैंप
लिस्ट में नए नाम जुड़वाने के लिए 2 अगस्त से एक सितंबर 2025 तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश के अनुसार, विशेष कैंप सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों, नगर निकाय कार्यालयों, नगर परिषद/नगर निगम कार्यालयो में लगाए जाएंगे।
2 अगस्त से 1 सितंबर के बीच इन विशेष कैंपों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काम होगा। रविवार को भी कैंप में कर्मचारी काम करेंगे।
वहीं, बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि दिव्यांग और बुजुर्ग के घर जाकर आवेदन लें। ताकि वो भी बिना किसी परेशानी के मतदाता सूची में शामिल हो सकें।
बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के पहले चरण के आंकड़े
चुनाव आयोग के बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण के आंकड़े के अनुसार, कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था। यानी करीब 65 लाख मतदाताओं के सूची से हटाए गए हैं।
हटाए गए नामों के पीछे का कारण
वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों में वे लोग शामिल हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसके अलावा स्थायी रूप से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं या जिनके नाम दो बार दर्ज थे। आंकड़ों के अनुसार, 22 लाख मतदाताओं की मौत हो चुकी है, 36 लाख मतदाता अन्य स्थानों पर स्थानांतरित पाए गए हैं और 7 लाख लोग किसी नए जगह स्थायी निवासी बन चुके हैं।








