Dr Abhishek Child Care

राष्ट्रीय राजमार्ग 520 रूगुडीह थाना क्षेत्र के तोपाडीह मे मुख्य सड़को पर अवैध पार्किंग के कारण बाइक चालक की गई जान

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट- संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील क्षेत्र के रूगुडीह थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 520के मुख्य मार्ग तोपाडीह मे बीते गुरूवार की रात्रि लगभग 8:0बजे के आसपास मे सड़क दुघर्टना मे एक बाईक चालक की मौत हो गई। प्राप्त सुचना के आधार पर कोइडा से भद्राशाही की ओर एक बाइक से एक युवक जा रहा था।तोपाडीह मे सड़क पर मालवाहक गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी,जिसे  ओ ए म सी संचालित गुवाली लौह अयस्क खादान से मटेरियल लोडिंग लेनी थी।

बाइक चालक के उक्त स्थान से गुजरने के क्रम मे एक भारी वाहन ट्रेलर नंबर काट कर आगे जाने के आपाधापी मे बाइक को चपेट मे ले लिया।बाइक ट्रेलर के बीच मे जा घुसा। बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।विदित हो कि इसी तोपाडीह मे बीते रविवार को एक बोलेरो के जानै के क्रम मे सड़क पर कतार बनाकर रास्ते अवरूद्ध करनै वाले  मालवाहक भारी वाहनो ने धक्का मार दिया।जिसमे किसी की जान तो नही गई थी,परंतु बोलेरो काफी क्षतिग्रस्त हुआ था।राष्ट्रीय राजमार्ग520पर अवैध पार्किंग कर खड़े भारी वाहनो के कारण हर महिने जान लेवा दुघर्टना घट रही है,परंतु पुलिस प्रशासन की निंद्रा क्यो नही भंग हो रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---