सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बोलानी टाउनशिप क्षेत्र अंतगर्त बोलानी सेल केआवासीय कालोनी के क्वाटर नंबर एनजी -30मे बीते 24मार्च को ताला तोड़कर चोर मोटरसाइकिल को ले उड़े। प्राप्त सुचना अनुसार क्वाटर नं. एनजी 30मे बोलानी सेल के माइनिंग मेट पद पर कार्यरत रोहित चंद्र नामक व्यक्ति जब अपनै नीज गाँव छुट्टी मे गए हुऐ थे।
यह भी पढे : चक्रधरपुर रेलमंडल मे पुनः रेल हादसा’-बड़ा जामदा के पास मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे
रोहित चंद्र को अपने पड़ोसी द्वारा जानकारी मिली कि बीते 24मार्च को प्रातःकाल लगभग 5बजे के आसपास मे घर का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर से मोटरसाईकिल चोरी कर ले गऐ।पड़ोसी द्वारा चोरी की घटना बोलानी पुलिस को मौखिक रूप से देने का काम भी किया गया। रोहित चंद्र सूचना पाकर अपने गाँव से वापस बोलानी आकर बोलानी थाना मे एक लिखित शिकायत दी। फिलहाल बोलानी पुलिस द्वारा चोरी घटना की जाँच आरंभ कर दी गई। आपको बता दे कि ये चोरी की घटना कोई नई नही है।बोलानी टाउनशिप क्षेत्रो मे आऐ दिन चोरी की घटना घटते रहती है।
ऐसा कोई कालोनी नही है,जिसके एक दो क्वाटर मे चोरो ने हाथ साफ नही किया हो। चोरी घटना को लेकर श्रमिक नेता जगन्नाथ साहू,अरविंद कुमार साही सहित अन्य नेताओं नै प्रतिक्रिया दैते हुऐ कहा कि चोरो का एक बहुत बड़ा नेटवर्क है,जो बच्चों से खाली घरो का रेकी कराकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है।
बोलानी पुलिस चोर पकड़ने मे पुरी तरह विफल है।चोरी का एक बहुत बड़ा कारण यह है,कि टाउनशिप मे एक अवैध कबाड़ी दुकान है,जो चोरी के समानो का खरीद विक्री खुलेआम कर रहा।जिसकी जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन मौन है।अब देखना यह है,कि बोलानी पुलिस चोर पकड़नै मे सफल हो पाती है,या हाथ मलतै रह जाऐगी।









