---Advertisement---

आज बाइक-टैक्सी सर्विस पर ‘ब्रेक’ ओला-उबर-रैपिडो के लाखों ड्राइवर हड़ताल पर, हो सकती है परेशानी

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : देश की पहली सहकारिता टैक्सी ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च होने के अगले ही दिन ओला, उबर और रैपिडो जैसे कैब और बाइक-टैक्सी के लाखों ड्राइवरों ने 7 फरवरी को छह घंटे की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल तेलंगाना गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन ने बुलाई है।

ये भी पढे : झारखंड में अब Ola-Uber की तरह बुक होगी 108 एंबुलेंस, सेवा पूरी तरह फ्री

यूनियन ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर न्यूनतम किराया तय करने की मांग की है। इस पत्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। ओला-उबर में करीब 35 लाख पंजीकृत ड्राइवर हैं। इस हड़ताल से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद में सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है।

दो प्रमुख मांगेंः

ऑटो, कैब, बाइक टैक्सी और दूसरी एग्रीगेटर-आधारित सेवाओं सहित एप-आधारित ट्रांसपोर्ट सेवाओं के लिए न्यूनतम बेस किराए की तुरंत घोषणा हो। ये किराए मान्यता प्राप्त ड्राइवर और वर्कर यूनियनों से सलाह कर तय किए जाएं। मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस, 2025 का पालन हो।

कमर्शियल यात्री और माल ट्रांसपोर्ट के लिए प्राइवेट, गैर-कमर्शियल गाड़ियों के इस्तेमाल पर सख्त रोक। यह तरीका लाइसेंस वाले ड्राइवरों को नुकसान पहुंचाता है और इस सेक्टर में कमाई के दबाव को बढ़ाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---