---Advertisement---

बीजेडी ने घोषित किया चंपुआ विधानसभा उम्मीदवार के नाम, वर्तमान विधायक का कटा टिकट पूर्व विधायक को मिला टिकट

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : केंदुझर जिला के सबसे धनी विधानसभा क्षेत्र चंपुआ विधानसभा के लिए सत्तारूढ़ दल बीजू जनता दल ने छठे लिस्ट मे उम्मीदवारो की घोषणा मे चंपुआ विधानसभा के लिए बीजू जनता दल के उम्मीदवार के रुप मे पूर्व विधायक सनातन महाकुड़ के नामो की घोषणा की।

सनातन महाकुड़ को बीजू जनता दल से टिकट मिलने की खबर मात्र से पुरे लौहांचल क्षेत्र जोड़ा,बड़बिल, बोलानी, भद्राशाही आदि स्थानो मे बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओ एवं सनातन महाकुड़ के सर्मथकों द्वारा होली दिपावली एक साथ मनाया गया। पटाके जलाऐ गए एवं अबीर लगाकर मिठाई खिलाने का सिलसिला रहा। सनातन महाकुड़ की गिनती क्षेत्र मे प्रिय नेता के रुप मे होती है।सनातन महाकुड़ 2009 मे चंपुआ विधानसभा मे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़े और विजयी हुए।

2014 मे चंपुआ विधानसभा के लिए उनके सर्मथन से मिनाक्षी माहंतो बीजू जनता दल के प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़ी और जीत हासिल की।चंपुआ विधानसभा मे पहली बार बीजू जनता दल का प्रत्याशी विजय हुआ था। अब देखना यह है,कि पूर्व की तरह वर्तमान चुनाव मे सनातन महाकुड़ का प्रभाव रहता है या नही ये समय बताऐगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version