---Advertisement---

दिल्ली मेयर चुनाव में प्रवेश वाही की एंट्री, BJP ने अनुभवी चेहरे पर खेला बड़ा दांव

By Aditi Pandey

Published :

Follow
BJP bets heavily on veteran candidate दिल्ली

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: दिल्ली नगर निगम के आगामी महापौर चुनाव को लेकर राजधानी की राजनीति गर्म हो गई है। बीजेपी ने इस बार अनुभवी नेता प्रवेश वाही पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार को प्रवेश वाही ने सिविक सेंटर स्थित निगम सचिव कार्यालय पहुंचकर महापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

यह भी पढ़ें: नियुक्ति पर JSSC को निर्णय लेने का निर्देश

नामांकन के दौरान वहां बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। मौजूदा महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, नेता सदन और स्थायी समिति उम्मीदवार जय भगवान यादव, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, उप महापौर उम्मीदवार मोनिका पंत और कई वरिष्ठ पार्षदों ने उनकी मौजूदगी दर्ज कराई।

प्रवेश वाही फिलहाल दिल्ली नगर निगम में नेता सदन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी और पार्षदों के बीच तालमेल बनाने में उनकी भूमिका को काफी अहम माना जाता रहा है। बीजेपी का मानना है कि निगम प्रशासन और दिल्ली सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनका अनुभव बड़ी भूमिका निभा सकता है।

नामांकन दाखिल करने के बाद प्रवेश वाही ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा संगठन और सभी सहयोगी पार्षदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं देना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निगम के नए बजट में शामिल जनकल्याण योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जाएगा ताकि लोगों को उसका सीधा फायदा मिल सके।

प्रवेश वाही लंबे समय से नगर निगम की राजनीति में सक्रिय हैं। वे रोहिणी ई वार्ड से पार्षद हैं और तीन बार अलग-अलग वार्डों से पार्षद चुने जा चुके हैं। इसके अलावा वे तीन बार जोन चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। साल 2016 से 2017 तक उन्होंने उत्तरी एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन के रूप में भी काम किया था।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी ने इस बार मेयर चुनाव में एक ऐसे चेहरे पर दांव लगाया है जिसे निगम प्रशासन का लंबा अनुभव है और जो संगठन के भीतर मजबूत पकड़ रखते हैं। अब देखना होगा कि दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव में प्रवेश वाही का यह अनुभव बीजेपी को कितना फायदा दिलाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---