Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पोटका विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी मीरा मुंडा ने मेनका सरदार से मुलाकात की

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मीरा मुंडा ने मेनका सरदार से मुलाकात की
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / पोटका : आज पोटका विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीरा मुंडा ने पोटका से तीन बार की विधायक रह चुकीं मेनका सरदार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. मीरा  मुंडा ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं से मिलीं.इस दौरान उन्होंने कई विषयों पर चर्चा भी की. मीरा मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र सिंह सरदार उर्फ़ राजू सरदार,गणेश सरदार और मनोज सरदार से मुलाकात की.उनसे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की. 

यह भी पढ़े : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के चुनाव में मनोज सिंह नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अपने जनसंपर्क के दौरान मीरा मुंडा जी ने पोटका के सानग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया और समाजसेवी बलराम सरदार के असामयिक निधन पर उनके घर पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने आज आसनबनी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भी एक मुलाकात की,जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पोटका में फिर से कमल खिलाने का संकल्प लिया. इसके अलावा देर शाम बागबेड़ा मंडल एवं घाघीडीह मंडल में जनसंपर्क एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कीं. इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विभीषण सरदार,जिला मंत्री मनोज राम,जिला मंत्री जितेंद्र राय,पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप कुमार दे,पूर्व जिला मंत्री शिखा राय चौधरी उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator