Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के चुनाव में मनोज सिंह नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के चुनाव में मनोज सिंह नए अध्यक्ष
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के आज हुए चुनाव में मनोज सिंह नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए. इसके अलावा महासचिव पद पर विनय पूर्ति व कोषाध्यक्ष के रूप में अजय महतो चुने गए. सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्मल भवन में बैलेट पेपर से हुए चुनाव में मनोज सिंह भारी मतों से विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल को लगभग 40 मतों से हरा दिया. वहीं महासचिव विनय पूर्ती ने निवर्तमान महासचिव अंजनी पांडेय को 47 मतों से हराया एवं कोषाध्यक्ष अजय महतो ने निवर्तमान कोषाध्यक्ष विद्यासागर सिंह को करीब 44 मतों से शिकस्त दी. शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने दंडाधिकारी व पुलिस की प्रतिनियुक्ति की थी.

यह भी पढ़े : RKFL ने CSR गतिविधियों के तहत दुगनी गांव में किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सुबह मतदान की शुरुआत चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह की देखरेख तथा प्रत्याशियों की मौजूदगी में शुरु हुई, जो तय समय के अनुसार अपहरण 4 बजे संपन्न हुआ. इसके बाद आंकड़ा मिलान के पश्चात मतगणना का कार्य आरंभ हुआ. चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने इसमें अपनी महती भूमिका निभाई. सदस्यों में आनंद कुमार, देवानंद सिंह, अरुण सिंह, अरिंदम सिन्हा, कुमुद जेनामुनी, अजय शंकर व शशिभूषण शामिल थे.

कुल 178 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया. हालांकि अध्यक्ष पद के लिये मतदान में दो बैलेट पेपर तकनिकी कारणों से अवैध करार दिया गया. इस तरह अध्यक्ष पद हेतु 176 मत वैध पाये गये. अध्यक्ष पद के लिये तीन सदस्य चुनावी मैदान में थे, जिनमें निर्वतमान अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल, मनोज सिंह व संदीप सावर्ण थे. इसमें मनोज सिंह को 100, प्रशांत सिंह पुतुल को 60 तथा संदीप सावर्ण को 16 मत मिले. समिति ने इसमें मनोज सिंह को 40 मतों से विजयी घोषित किया.

महासचिव पद के लिये तीन सदस्य, निवर्तमान महासचिव अंजनी पांडेय, विनय पूर्ति व कान्हाई हेंब्रम थे. इस पद हेतु कुल 178 वोट पड़े थे, जिसमें एक वोट रद्द कर दिया गया. इसमें विनय पूर्ति को 96, अंजनी पांडेय को 47 तथा कान्हाई हेंब्रम को 34 मत मिले. इस तरह समिति ने विनय पूर्ति को 49 मतों से विजयी घोषित किया.

कोषाध्यक्ष पद के लिये भी तीन सदस्य चुनावी मैदान में थे. इसमें निवर्तमान  कोषाध्यक्ष विद्यासागर सिंह, अजय महतो व अभिषेक पीयूष थे. इसमें भी 178 वोट पड़े थे, जिसमें एक वोट रद्द कर दिया गया. कुल मतों में अजय महतो को 89, विद्यासागर सिंह को 45 तथा अभिषेक पीयूष को 43 मत मिले. अंत में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने बारी-बारी से विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. काफी शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ, जिसके लिये चुनाव संचालन समिति ने सदस्यों के साथ-साथ जिला प्रशासन का भी आभार जताया.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator