जमशेदपुर में भाजपा की विशाल रैली और पदयात्रा, संजय सेठ व रघुवर दास समेत कई नेता शामिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में भाजपा की विशाल रैली और पदयात्रा, संजय सेठ व रघुवर दास समेत कई नेता शामिल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से देशव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल रैली और पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। रैली में केंद्रीय मंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढे : SBI Data Leak: 3,897 ग्राहकों का निजी डेटा डार्क वेब पर लीक होने की आशंका, बैंक ने शुरू की जांच

Sunrise Enclave

साकची से शुरू हुई रैली, पार्किंग में हुआ समापन

कार्यक्रम की शुरुआत साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में आयोजित सभा से हुई। सभा को संबोधित करने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक विशाल पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा साकची के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए साकची पार्किंग पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।

कई दिग्गज भाजपा नेता हुए शामिल

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज समेत प्रदेश और जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस पर भाजपा नेताओं ने साधा निशाना

रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर लोकतंत्र को कमजोर करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। नेताओं का कहना था कि कांग्रेस लोकतंत्र के नाम पर भीड़तंत्र को बढ़ावा देने और झूठ के सहारे लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की कथित नकारात्मक राजनीति सफल नहीं होगी। पार्टी देशभर में जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अभियान जारी रखेगी।

कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कांग्रेस की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने और जनता को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराने की अपील की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट