Advertisement 2

भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की मुलाक़ात

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस मुलाकात के बाद प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की। सोमवार को हुए मुलाकात में कुणाल षाड़ंगी ने जनहित से जुड़े पांच बिंदुओं पर महामहिम राष्ट्रपति का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संज्ञान लेने का आग्रह किया।

कुणाल षाड़ंगी ने जमशेदपुर की जनता के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू करने, महिलाओं के साथ-साथ राज्यों में पुरूष उत्पीडन के मामलों के निराकरण की संस्थागत व्यवस्था करने, जमशेदपुर में एम्स के सैटेलाइट केंद्र शुरू करने, चाकुलिया-बुढामारा रेलवे लाईन का काम जल्द शुरू करने और वंदे भारत ट्रेन सेवा वाया टाटानगर शुरू करने एवं राज्य में कार्यरत जल सहियाओं को लगभग 50 महीने से बकाए मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने संबंधी जरूरी मुद्दों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देकर उचित समाधान का आग्रह किया।

हवाई सेवा जल्द शुरू होनी चाहिए। उड़ान योजना के तहत छोटे हवाई जहाज़ों का परिचालन कोलकाता व भूवनेश्वर तक शुरू हुआ है लेकिन देश के अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ने की सेवा अब तक नहीं हो पाई है। सालों से सिर्फ़ काग़ज़ी बातें हो रही है। अब स्थल चयन पर अंतिम निर्णय शीघ्र होकर काम प्रारंभ होना चाहिए।

महिला उत्पीडन के साथ-साथ पुरूष उत्पीड़न पर भी बने कठोर नियम: कुणाल ने बताया कि उत्पीड़न से जुड़े नियमों को ज़्यादा तर्कसंगत और संतुलित बनाने की आवश्यकता है। महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई हो लेकिन साथ ही साथ कोई महिला इसका ग़लत फ़ायदा ना उठाए यह भी सुनिश्चित हो।

वैवाहिक विवादों में फँसे लाखों पिताओं को सालों से अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। 498A का ग़लत इस्तेमाल करके प्रति वर्ष लाखों गिरफ़्तारियाँ हो रही है। 2022 में 1,18,979 पुरूषों ने आत्महत्या की। जिसमें 30% से ज़्यादा लोगों ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की। सभी राज्यों में पुरूष कमीशन जैसी संस्थागत व्यवस्था बनाने पर विचार हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version