समाचार

भाजपा नेता अभय सिंह ने बारीडीह स्थित सभी छठ घाटों का किया  निरीक्षण, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

सोशल संवाद/डेस्क : बारीडीह बस्ती के छठ घाटों का आज भाजपा नेता अभय सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें बारीडीह स्थित जिला स्कूल घाट, निराला पथ घाट, लोहिया पथ श्याम सुंदर समिति घाट, क्रिश्चियन कॉलोनी नदी घाट, भोजपुर कॉलोनी घाट एवं अन्य घाटों का दौरा किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अभय सिंह ने निजी रूप से जेसीबी और मजदूरों को लगाकर छठ घाट की साफ सफाई एवं आने जाने वाले रास्ते की यथोचित मार्ग निर्मित करने के कार्य का शुभारंभ किया।

भाजपा नेता अभय सिंह बारीडीह जिला स्कूल पहुँच कर जेसीबी की पूजा अर्चना की और छठ घाट के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शनिवार तक घाट से सम्बंधित सभी कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए और छठ व्रतियों एवं भक्तगण को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

भाजपा नेता अभय सिंह ने इस दौरान कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं संग मिलकर श्रमदान किया जा रहा है और रास्ते की दयनीय स्थिति को देखकर उसमें मिट्टी भरने का भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य है भक्तगण को किसी भी तरह की परेशानी न हो और इसके लिए बस्ती वासियों के द्वारा बताए जा रहे कार्य को ध्यान में रखते हुए पूर्ण करने की कोशिश की जा रही है।

घाट निर्माण के कार्य के लिए नरेश अग्रवाल को संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। इन्ही के देखरेख में तीन दिन में सभी कार्य पूर्ण किये जायेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता अभय सिंह के साथ सुमित श्रीवास्तव, रविंदर सिंह रिंकू, राजेश त्रिपाठी, गिरधारी सिंह, चन्द्रशेखर राव, नीलेश सिंह, सबूर दास, बन्टी सिंह, कन्हैया पुष्टि, दुर्गेश शर्मा, अनिल पॉल, अंकित शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, विवेक, विक्की सिंह समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago