Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

भाजपा नेता अभय के भाई निर्भय को मिली जमानत, अभय सिंह को अभी भी करना होगा इंतजार

By Akash

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : भाजपा नेता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह को अग्रिम जमानत झारखंड हाईकोर्ट ने दे दी है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। इस मामले में अभय सिंह ने भी हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है। उसपर सुनवाई की तिथि अबतक निर्धारित नहीं है।

मामला मानगो निवासी मोहम्मद सागिर से रंगदारी मांगने से जुड़ा है। इस संबंध में मोहम्मद सागिर के बयान पर मानगो थाना में भाजपा के नेता अभय सिंह के अलावा उनके भाई दिलीप सिंह और निर्भय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में निर्भय सिंह को जमानत मिली है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बताया जाता है कि इस मामले में निर्भय सिंह और उनके बड़े भाई दिलीप सिंह ने ने कोर्ट में अग्रिम जमानत दायर की थी। निर्भय सिंह को जमानत मिलने के बाद अब दिलीप सिंह की जमानत पर भी सुनवाई होगी। वहीं, भाजपा नेता  अभय सिंह की जमानत याचिका को लेकर अब तक लिस्टिंग में नाम नहीं आया है। इस वजह से मानी जा रही है कि अभी भाजपा नेता अभय सिंह को मामले में जमानत के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator