---Advertisement---

भाजपा के नेता और मंत्री लगातार कर रहे सेना और तिरंगे का अपमान,भाजपा शीर्ष नेतृत्त्व मौन – आनन्द बिहारी दुबे

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा के नेता और मंत्री लगातार कर रहे सेना और तिरंगे का अपमान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने अपने बयान जारी कर कहा कि भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना और तिरंगे का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैन्य पदाधिकारी पर अभद्र टिप्पणी की फिर भाजपा के  तिरंगा यात्रा के दौरान कई जगह तिरंगे के सम्मान से खिलवाड़ किया गया। इनके राजस्थान के एक विधायक तो राष्ट्रीय ध्वज से अपना नाक और चेहरा पोछते देखे गए और अब मप्र के उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है।

यह भी पढ़े : इस दिन मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की 5000 राशि, जल्द कर ले ये काम

पूरे देश की जनता सेना के शौर्य और तिरंगे के सम्मान मे मर-मिटने को तैयार है, लेकिन भाजपा के लोग सेना और तिरंगे को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है ? क्या भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एक रणनीति के तहत भारतीय सेना और तिरंगा ध्वज का अपमान करवा रही है ?

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---