Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

इस दिन मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की 5000 राशि, जल्द कर ले ये काम

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों को जल्द उनके खाते में मई महीने की राशि भेजी जाएगी। लाभुकों को एक साथ दो माह अप्रैल और मई की राशि 5000 रुपए मिलेंगे। खास बात है बहुत जल्द लाभुकों के अकाउंट में 2 माह की राशि 5000 रुपए भेजे जायेंगे। विभाग द्वारा इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कोषांगों को योजना की राशि आवंटित कर दी है। विभाग ने कुल 9,609 करोड़ की राशि जारी की है।15 मई के बाद राशि लाभुकों के खाते में ट्रांसफर किये जाने की संभावना है।

राज्यभर में मंईयां सम्मान योजना की सबसे अधिक लाभुक गिरिडीह में है। दूसरे नंबर पर राजधानी रांची, तीसरे नंबर पर धनबाद, चौथे नंबर पर बोकारो और पांचवें नंबर पर पलामू जिला है. गिरिडीह जिले के लिए सबसे अधिक 907 करोड़ 50 लाख रुपए की राशी आवंटित की गयी है। रांची के लिए 823 करोड़ 50 लाख, धनबाद के लिए 670 करोड़ 50 लाख, बोकारो के लिए 639 करोड़ और पलामू के लिए 559 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि आवंटित की गयी है। इसके अलावा सबसे कम राशि खूंटी जिले के लिए सबसे कम 165 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है. इसी प्रकार अन्य सभी जिलों के लिए राशि का आवंटन किया गया है। मालूम हो सभी लाभुकों को आधार सीडिंग कराने का सख्त निर्देश दिया गया था। जिन महिलाओं ने अब तक आधार सीडिंग नहीं करवाया है उनको 5000 रुपए नहीं मिलेंगे।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator