सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कर्नल सोफिया कुरैशी के विषय में भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री बिजय शाह ने सेना पर अपमानित करने वाला बयान देकर सेना के सौर्य को कलंकित किया है। किसी मंत्री के द्वारा स्तरहीन बात कहना भाजपा के नीयत को उजागर करता है। जब कि बेलागावी कर्नाटक की रहने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के पिताजी, चाचा, नाना, दादा सभी सेना में रह चूकें है।
उस मंत्री को यह भी पता नही है कि सेना में कोई जात और धर्म नही होता, सिर्फ और सिर्फ भारत माता होती है। देश प्रथम होता है। उक्त मंत्री ने गंदा बयान देकर ना सिर्फ महिलाओं को अपमानित किया है बल्कि सेना के जवानों, सेवा निवृत्त सैनिकों और हर देश प्रेमी लोगों को भी अपमानित किया है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर को लीड कर आतंकियों और पाकिस्तान को हर मोर्चे पर सबक सिखाने में लगी थी। ऐसे समय में भाजपा के मंत्री ने देश के अंदर जहर घोलने का कार्य किया है।
भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि उस मंत्री ने किसके कहने पर कलंकित बयान दिया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि मैं भी सेना में रह चूंका हूँ। हमारा लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ देश सेवा ही रहा। सेना पर लेस मात्र भी शकसुभा नही रखना चाहिए। भारतीय सेना के वीरता को मैं सलाम करता हूॅ। विंग कमांडर व्येमिका सिंह भी सेना में सराहनीय सेवा दे रही है। हमें अपने बेटियों पर गर्व है