Dr Abhishek Child Care

भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक आयोजित, मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक आयोजित, मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर महानगर अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परसुडीह मंडल की परिचय बैठक मंगलवार को परसुडीह स्थित विजय रेस्टोरेंट, श्याम टॉकीज के समीप आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने की, जबकि मंडल प्रभारी कमलेश सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

यह भी पढे : Kalangan Foundation द्वारा 16 एवं 17 मई को दो दिवसीय कथक कार्यशाला का सफल आयोजन

बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा “वंदे मातरम्” गीत के साथ की गई। इसके बाद संगठन की मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजपा परसुडीह मंडल संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंडल के प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय अभियान चलाया जाएगा।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

बैठक में मुख्य रूप से कमलेश सिंह, अवधेश सिंह, विनोद सिंह, कुसुम पूर्ति, आलोक भास्कर, दीपु शर्मा, रामप्रसाद जायसवाल, प्रदीप कुमार शर्मा, कार्तिक वर्मन, विजय विश्वकर्मा, किरण राव, बबलू श्रीवास्तव, संजीव ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश शांडिल, रुद्रों मुंडा, राम मुखी, आकाश श्रीवास्तव, पीके करवा, अशोक सिंहा, गिरजा दुबे, कुमकुम सिंह, विनोद शर्मा, विनोद मांझी, श्याम गुप्ता, परशुराम साव, दुर्गा सेनापति, दिलीप सिंह, राजेश शर्मा, मनोज वर्णवाल, अश्वनी शर्मा, धर्मवीर शर्मा, गोविंदा कर्मकार, दुलाल राय, विकी सिंह, मनजीत दुबे, दीपक वर्णवाल, तुलसी महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version