---Advertisement---

भाजपा सोनारी मंडल ने बड़ी हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया

By Muskan Thakur

Published :

Follow
BJP Sonari Mandal celebrated Teachers' Day with great enthusiasm

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आज 5 सितंबर भाजपा सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार जी के अध्यक्षता में आयोजित सोनारी भारत सेवा श्रम संघ सभागार में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीपप्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एंव शिक्षकाओं को पगड़ी पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया एंव केक काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आंरभ किया।

ये भी पढ़े : टीम केडिया-काँवटिया का जुगसलाई में शक्तिशाली प्रदर्शन, चुनावी अभियान ने पकड़ी रफ्तार

विशेष रूप में उपस्थित भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यसमिती सदस्य डाक्टर जटाशंकर पांडेय जी, भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी मुक्तामांनन्द महाराज जी,स्वामी स्वमेश्वरानन्द महाराज जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य आदरणीय जितेंद्र कुमार दुबे जी, भाजपा बिस्टुपूर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी,कदमा मंडल अध्यक्ष अजित सिंह (भीम) साकची पश्चिम मंडल के अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, एस टी मोर्चा के जिला मंत्री संजय मुंडा, सोनारी मंडल उपाध्यक्ष संजय रजक, उपाध्यक्ष सतेंन्द्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, मिडीया प्रभारी अभय कुमार, अभिषेक सिंह, शिक्षक शक्तिपद रूही दास,शिक्षक संतोष मिश्रा, मेडम देवेन्द्र कौर धंजल, अंशुमन मिश्रा,पुष्पांजलि महतो, खुशबू पांडेय,प्रतिमा मुर्मू, वाणी राय चौधरी, प्रियंका प्रामाणिक, सुनिल महतो,माथुर कांत महतो,प्रोविन दास शामिल थे।

सभा को संबोधित कर जटाशंकर पांडेय जी ने कहा की
-:शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति को न समाज के लिए उपयोगी बनाना भी है।

मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार जी अपने संबोधन में कहा-: शिक्षक हमारे जीवन के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

प्रधानाचार्य जितेंद्र दुबे जी ने कहा की
-:शिक्षक न केवल हमें पुस्तकों का ज्ञान प्रदान करते है,
ब्लकि अच्छे संस्कार, और चरित्र निर्माण की शिक्षा भी देते है–।

स्वामी मुक्तामांनन्द महाराज जी ने कहा-: जीवन में सही राह दिखाने वाले व्यक्ति शिक्षक होते है।
मंच संचालन संजय रजक द्वारा किया गया एंव धन्यवाद ज्ञापन सतेंन्द्र सिंह यादव द्वारा किया गया

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version