Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार एवं बिगड़ती विधि वयवस्था के खिलाफ भाजपा का ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम

By Aditi Pandey

Published :

Follow
BJP submit memorandum against growing drug trade बर्मामाइंस
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: आज भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष श्री रितेश झा के नेतृत्व में बर्मामाइंस थाना में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से थाना क्षेत्र में चल रहे विभिन्न प्रकार के नशा कारोबार एवं बिगड़ती विधि-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

यह भी पढ़ें: झारखंड बना ऊर्जा में आत्मनिर्भर ;500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली राष्ट्रीय ग्रिड को बेचेगा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

भाजपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने थाना प्रभारी दिलीप यादव को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर नशा कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाकर विधि-व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 दिन बाद वृहद आंदोलन किया जाएगा। पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने कहा कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएँ बढ़ती जा रही है अगर थाना प्रभारी ने इस पर अंकुश नहीं लगाया तो हम इससे उग्र आंदोलन करेंगे

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कुलवंत सिंह बंटी, सतवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक झा, सूरज सिंह, रविजेंट, सौरभ श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, पूर्व महामंत्री राकेश सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नशा मुक्त बर्मामाइंस की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की अपील की। थाना प्रभारी ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator