Advertisement 2

परसुडीह दुष्कर्म पीड़िता को मिल रही धमकियों पर BJP सख्त, DC से मिल की सुरक्षा की मांग

By Riya Kumari

Published :

Follow
BJP takes tough stand on threats being received by Parsudih rape victim
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद अब पीड़ित परिवार को धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण में स्थानीय पुलिस की शुरुआत से ही दिखी उदासीनता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सख्त रुख अपनाया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में पहल करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सबसे पहले वरीय पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद दो दिनों की देरी से एफआईआर दर्ज हुई। गुरुवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित बच्ची के पिता और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : शहीद उधम सिंह का बलिदान देशप्रेम की पराकाष्ठा का प्रतीक: अमरप्रीत सिंह काले

पीड़िता के पिता ने जिला उपायुक्त को एक लिखित पत्र सौंपते हुए बताया कि दक्षिणी करनडीह की वार्ड पार्षद मोनिका हेम्ब्रम उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड सदस्य लगातार केस में समझौता करने का दबाव बना रही हैं और दावा कर रही हैं कि पुलिस प्रशासन के कई बड़े अधिकारी उनके साथ हैं। परिवार की ओर से मोनिका हेम्ब्रम के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही बच्ची और उसके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई गई है।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि भाजपा इस मामले को हर स्तर पर गंभीरता से उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीड़ित परिवार को दबाव में लाने का प्रयास हो रहा है, वह निंदनीय है। भाजपा पीड़िता को न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेगी।

वहीं, जिला उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पीड़िता और उनके परिवार को हरसंभव सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित पक्ष को सभी आवश्यक कानूनी संरक्षण दिए जाएंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, कार्यालय मंत्री सुबोध झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version