---Advertisement---

दिल्ली नगर निगम में भाजपा की जीत, प्रवेश वाही महापौर और मोनिका पंत उप महापौर निर्वाचित

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिल्ली नगर निगम में भाजपा की जीत, प्रवेश वाही महापौर और मोनिका पंत उप महापौर निर्वाचित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश वाही को दिल्ली नगर निगम की सामान्य सभा में आयोजित चुनाव में दिल्ली का नया महापौर निर्वाचित किया गया, जबकि भाजपा की सुश्री मोनिका पंत उप महापौर निर्वाचित हुईं।

यह भी पढे : भाजपा बोली- EVM में BJP बटन पर टेप लगाया:EC बोला- शिकायत सही तो दोबारा वोटिंग; 3 बजे तक 79% वोटिंग

प्रवेश वाही ने कांग्रेस उम्मीदवार ज़रीफ़ को 147 मतों के अंतर से पराजित किया। कुल 165 मत पड़े, जिनमें कोई भी मत अमान्य नहीं था। प्रवेश वाही को 156 मत प्राप्त हुए, जबकि ज़रीफ़ को 9 मत मिले। पूर्व में प्रवेश वाही दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता रह चुके हैं तथा वार्ड संख्या 53 (रोहिणी-पूर्व) से पार्षद हैं। ज़रीफ़ वार्ड संख्या 234 से कांग्रेस पार्टी के पार्षद हैं।

वही भाजपा की सुश्री मोनिका पंत उप महापौर निर्वाचित हुईं।

महापौर एवं उप महापौर के चुनाव के उपरांत, स्थायी समिति के तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए: वार्ड संख्या 27 (बेगमपुर) से भाजपा पार्षद जय भगवान यादव, वार्ड संख्या 82 से भाजपा पार्षद मनीष चड्ढा तथा वार्ड संख्या 55 से आम आदमी पार्टी के पार्षद जलज कुमार।

आम आदमी पार्टी ने महापौर एवं उप महापौर पदों के चुनाव में भाग नहीं लिया।

नवनिर्वाचित महापौर प्रवेश वाही ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा-नेतृत्व वाली दिल्ली नगर निगम दिल्ली के नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी तथा लैंडफिल साइट्स पर जमा लीगेसी कचरे और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

महापौर ने आगे कहा कि सभी हितधारक मिलकर समर्पण के साथ दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के सुधार की योजना बनाएंगे और उसे लागू करेंगे। उन्होंने कहा, “हम कर्म में विश्वास रखते हैं और अपने कार्यों के माध्यम से इसे सिद्ध करेंगे, जिसके लिए हमें सभी का सहयोग चाहिए।”

महापौर ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली नगर निगम को पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है और बेहतर समन्वय के साथ नागरिकों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता सुधार के लिए ₹50 करोड़ की लागत से नई उन्नत मशीनें खरीदी जाएंगी तथा स्वच्छता बनाए रखने में विफल रहने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उप महापौर सुश्री मोनिका पंत ने भी सभी का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि वे जनहित में कार्य करेंगी। सदन के नेता जय भगवान यादव ने कहा कि विकास कार्यों को तेज किया जाएगा और नागरिक सुविधाओं में और अधिक सुधार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली नगर निगम के राजस्व में वृद्धि के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---