---Advertisement---

मोदी के कारण भाजपा का पतन होगा – सुधीर कुमार पप्पू

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now


सोशल संवाद/जमशेदपुर : इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पतन की ओर जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों के कारण और देश में नफरत का माहौल बनाने के लिए मोदी जिम्मेदार हैं। जनता काफी नाराज है सरकार और भाजपा से। झारखंड में 14 लोकसभा सीटों में से कोई ऐसा सीट नहीं है जिस पर दावे के साथ कहा जाए भाजपा वहां से जीत रही है हर जगह कांटे की टक्कर है। जमशेदपुर चाईबासा बाकी लोकसभा सीटों में भाजपा की स्थिति काफी कमजोर है। बिहार और बंगाल में भी बीजेपी पीछे चल रही है। हिंदी प्रदेशों में भाजपा को इस बार आधे सीटे मिलने की उम्मीद है। इस बार भाजपा की नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनेगी।

समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा है कि 4 तारीख के बाद जिस प्रकार मोदी और अमित शाह के इशारे पर ईडी सीबीआई वाले विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान किया जेल में डाला और पार्टी को भी तोड़ दिया अब भाजपा की बारी है। अब वही ईडीवाले मोदी और अडानी के संबंधों पर खोजबीन करेंगे और यह पता लगाएंगे अडानी के बिजनेस में किसका पैसा लगा है।ईडी ने जिस प्रकार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ममता सरकार के मंत्रियों को बिहार में तेजस्वी यादव एवं परिवार को परेशान किया इसका उलटा असर हुआ जनता इन लोगों के साथ हो गई और भाजपा को औकात बता दी। इसका खुलासा 4 जून को हो जाएगा। तब पता चलेगा सरकार की चापलूसी करने वाले पूंजीपति और गोदी मीडिया का क्या होगा। नाचने गाने वाले और फर्जी बाबाओं को जेड प्लस सुरक्षा दी गई। पप्पू ने कहा कि देखा जाए तो मोदी के कारण भाजपा का पतन हो रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट