Advertisement 2

जमशेदपुर में भाजपा की चुनावी बैठक, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने दिया मार्गदर्शन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जमशेदपुर में भाजपा की चुनावी बैठक
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष मुख्यरूप से शामिल हुए। इस बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम (ग्रामीण जिला) के प्रवासी, प्रभारी कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा संयोजक और विस्तारकों ने भाग लिया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश प्रदान की गयी।

यह भी पढ़े : गृह मंत्री अमित शाह के जमशेदपुर आगमन पर गुरुवार को होगा भव्य रोड शो, दिखेगी मिनी इंडिया की झलक, भाजपा की तैयारियां हुई पूरी

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और चुनावी रणनीतियों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहने की अपील की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और वर्तमान राज्य सरकार के वादाखिलाफी और विफलताओं पर आमजनों को जागरूक करने का आह्वान किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version