October 22, 2024 10:03 am

भाजपा के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सरयू राय से की मुलाकात

सुधांशु ओझा मिले सरयू राय से

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में ओझा ने राय से कहा कि पूरी भाजपा उनके साथ है। जमशेदपुर पश्चिमी की सीट पर इस बार विजयश्री एनडीए की ही होगी। राय और ओझा के बीच अनेक राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़े : पोटका विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी मीरा मुंडा ने मेनका सरदार से मुलाकात की

इस दौरान जमशेदपुर पश्चिमी सीट के भाजपा प्रभारी सत्यनारायण सिंह, जिला उपाध्यक्षद्वय राजीव सिंह व संजीव सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता ललन द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा, जमशेदपुर की पूर्व जिलाध्यक्ष नीरू सिंह समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी