---Advertisement---

भाजपा की जीत जनता की जीत, बंगाल में अत्याचार का हुआ अंत : सुमित चौधरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
भाजपा की जीत जनता की जीत, बंगाल में अत्याचार का हुआ अंत : सुमित चौधरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला :  पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत पर सरायकेला भाजपा नेता सुमित चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार जनहित के मुद्दों के साथ जनता के बीच खड़ी रही और आम लोगों के दुख-दर्द को समझते हुए संघर्ष करती रही।

यह भी पढे : राजनगर अस्पताल घटना पर भाजपा का धरना, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग

सुमित चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा का साथ नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत कर इस जीत को संभव बनाया। उन्होंने कहा कि यह जीत निश्चित रूप से बंगाल की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व की कुशल चुनावी रणनीति और प्रबंधन भी देखने को मिला, जिसने भाजपा को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। साथ ही उन्होंने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले से भी कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रवासी के रूप में कार्य कर रहे थे और लगातार क्षेत्र में मेहनत करते रहे।

सुमित चौधरी ने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा जनता पर किए जा रहे अत्याचारों के अंत का संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार के शासन में जनता परेशान, दुखी और लाचार थी, जिसके कारण लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को सत्ता से हटाने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने बदलाव के लिए मतदान कर यह साबित कर दिया कि अब वे अत्याचार और भय के शासन को स्वीकार नहीं करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version