Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

महादेव जी की असीम कृपा से 24 वर्षों से जारी है कंबल सेवा – अमरप्रीत सिंह काले

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
महादेव जी की असीम कृपा से 24 वर्षों से जारी है कंबल सेवा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: हर हर महादेव सेवा संघ ने सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में कंबल सेवा का आयोजन किया। इस सेवा के तहत मकदमपुर, परसुडीह, घंटीटोला, सोपोडेरा, सारजमदा, सिद्धू कानू मैदान, नया बस्ती, बागबेड़ा, हरिजन बस्ती, 10 नंबर बस्ती, सिदगोड़ा समेत कई अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंदों और बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित किए गए।

यह भी पढ़े : साई परिवार सेवा समिति की ओर से साई प्रतिमाओं को वस्त्र पहनाने और निःशुल्क भजन-कीर्तन सेवा का आयोजन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा,“हर हर महादेव सेवा संघ का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद तक सेवा पहुंचाना है। सर्दी के कठिन समय में कोई भी व्यक्ति परेशान न हो, इसके लिए संघ के सभी सदस्य 24 वर्षों से समर्पित भाव से इस सेवा को निभा रहे हैं। यह कंबल सेवा हमारे सेवा कार्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, कंचन देवी, अरुण शर्मा, उषा सरदार, पुष्पा देवी, अमित श्रीवास्तव, रितिका श्रीवास्तव, माता मूडुं, आलोक कोटगाड़ी, अनील कुमार, जयंत कुमार सिंह (डब्बू), बुधराम टोप्पो, गणेश विश्वकर्मा, धनंजय उपाध्याय, सुनील सिंह, धर्मेंद्र चौहान, मुखिया संदीप मुखी, बिट्टू मुखी, कमलेश मुखी, देवराज हाथी, संतोष, और अरविंद समेत कई लोग उपस्थित थे।

इस सेवा कार्य ने समाज के जरूरतमंद वर्ग को न केवल सर्दी से राहत पहुंचाई, बल्कि मानवता के प्रति सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator