टाटा मोटर्स में फिर ब्लॉक क्लोज़र, 2 दिन रहेंगे बंद

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
टाटा मोटर्स में फिर ब्लॉक क्लोज़र, 2 दिन रहेंगे बंद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एक बार फिर एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. 17 जून, सोमवार को ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. इससे पहले रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. लिहाजा, प्लांट दो दिनों तक लगातार बंद रहेगा. दो दिनों के बाद फिर से प्लांट में कामकाज होगा. कंपनी की ओर से ब्लॉक क्लोजर लगातार लिया जा रहा है. कंपनी की गाड़ियों के डिमांड में कमी और वर्क आर्डर कम करने के लिए ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. दो दिनों के ब्लॉक क्लोजर के कारण प्लांट में कोई कामकाज नहीं होगा.

यह भी पढ़े : झारखंड में हीटवेव का असर, सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश

Sunrise Enclave

इस दौरान सारे कर्मचारियों और अधिकारियों को छुट्टी दी गयी है. करीब 50 फीसदी वेतन ही कर्मचारियों को इस दौरान मिला करेगा. ब्लॉक क्लोजर के दौरान अगर किसी को ड्यूटी बुलायी जाती है तो उसे कंपनी जाना होगा, अन्यथा उसे अब्सेंट माना जायेगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट