---Advertisement---

महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

By Riya Kumari

Published :

Follow
महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है।

यह भी पढे : मानगो में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, 2000 लोगों ने किया समरसता भोजन

उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण बिल को रोककर कांग्रेस ने देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं और सपनों को ठेस पहुंचाई है। यह केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का खुला अपमान है।

बंटी ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं की नीयत हमेशा से महिला सशक्तिकरण के खिलाफ रही है। जब भी महिलाओं को सशक्त बनाने का अवसर आता है, कांग्रेस किसी न किसी बहाने से उसे रोकने का काम करती है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब सब कुछ समझ चुकी हैं और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका करारा जवाब देंगी। अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version