Advertisement 1
Advertisement 2

जूस से दूर होती है खून की कमी, इसे घर पर तैयार करना भी है आसान

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

हीमोग्लोबिन एक आयरन से भरपूर प्रोटीन है जो रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है और शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. हीमोग्लोबिन लेवल में बदलाव होने पर चक्कर आना, सांस फूलना और भूख ना लगने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. हीमोग्लोबिन का लेवल कम होने पर ही अनीमिया की दिक्कत हो जाती है. अनीमिया यानी खून की कमी होने पर आमतौर पर खानपान में बदलाव किए जाते हैं जिससे खून बढ़ सके. इंस्टाग्राम पर सर्टिफाइड न्यूट्रिशियन ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे खून बढ़ाने वाला जूस बनाना सिखा रही हैं.

मिस हर्ब नाम के इस पेज के इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 6 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. पेज पर खून बढ़ाने के लिए अनार का जूस पीने की सलाह दी जा रही है. आमतौर पर अनीमिया में अनार खाने की सलाह दी जाती है. अनार में आयरन और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पायी जाती है. इसमें कॉपर भी पाया जाता है जो शरीर को आयरन बढ़ाने में मदद करता है. इसीलिए अनार अनीमिया में खून की कमी पूरी करने में मददगार साबित होता है. हालांकि, मिस हर्ब के अनुसार जिन लोगों को अनार के जूस से किसी तरह का एलर्जिक रिएक्शन होता है उन्हें अनार का जूस पीने से परहेज करना चाहिए.

मिस हर्ब अपने इस वीडियो में अनार का जूस बनाना भी बता रही हैं. अनार के जूस को बनाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने अनार में कुछ और भी चीजों का इस्तेमाल किया है.

खून बढ़ाने वाले इस जूस को बनाने के लिए आपको एक अनार लेना है और उसके बीज निकालकर मिक्सर में डालना है. इसमें एक कटोरी चुकुंदर और एक कटोरी गाजर मिला लें. 4 से 5 खजूर भी इसमें डाल लें. अब थोड़ा पानी मिलाकर सभी को साथ में ब्लेंड कर लें. बस तैयार है आपका अनार का जूस. इस जूस को रोजाना भी पिया जा सकता है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator