रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-8 में पहली बार लगा रक्तदान शिविर, 214 यूनिट रक्त संग्रह

By Riya Kumari

Published :

Follow
रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-8 में पहली बार लगा रक्तदान शिविर, 214 यूनिट रक्त संग्रह

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : Ramakrishna Forgings Limited के प्लांट-8, भोलाडीह में पहली बार रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर Brahmananda Narayana Multispeciality Hospital के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढे : Hyderabad Airport Bomb Threat: लगातार तीसरे दिन बम धमकी से मचा हड़कंप, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sunrise Enclave

रक्तदान शिविर का उद्घाटन रामकृष्णा फोर्जिंग्स और ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 214 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। खास बात यह रही कि महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक सेवा के इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कंपनी प्रबंधन ने बताया कि रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड हमेशा से सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देती रही है। इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद मरीजों के लिए आपात स्थिति में 24×7 रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन प्रमुख नीरज सिन्हा, सेफ्टी हेड नवीन सिन्हा, डॉ. हरि मोहन प्रसाद सिन्हा, दिनेश प्रसाद, आदित्य प्रकाश, विकास साहू, प्रदीप बिस्वास, श्रवण कुमार, आकाश मंडल, निकिता महतो, उदयनाथ महतो, विद्याधर महतो, रजनीकांत कुमार और सत्य प्रकाश गुप्ता सहित कई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वहीं Brahmananda Narayana Multispeciality Hospital की ओर से गीता सिंह ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा इंचार्ज मनीष कुमार सिंह द्वारा किया गया।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के बाद कर्मचारियों और प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---