सोशल संवाद / जमशेदपुर : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर महात्मा ज्योतिबा फुले कल्याण न्यास एवं माली मालाकार कल्याण समिति के तले जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा नेता हरेलाल महतो, भाजपा नेता रविशंकर मौर्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, संजय मालाकार संस्था के अध्यक्ष जमुना भगत प्रभाकर ने दीप प्रज्वलित कर तथा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
यह भी पढ़े : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में बाल दिवस कार्निवल, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जमुना प्रभाकर तथा संचालन मुकेश कुमार मंटू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता,मालाकार समाज के अध्यक्ष प्रेमलाल भगत,दीपक कुमार,संजय भगत, विनय भगत, अजीत भगत शुभनारायण भगत, मुकेश कुमार, किशोर भगत,धर्मेंद्र प्रसाद,सुबोध प्रभाकर,महेंद्र सैनी प्रमोद मालाकार,प्रदीप सिंह, रविंद्र भगत, दिलीप महतो,राजेंद्र भगत ,संदीप सिंह,निधि कुमारी विनीता भगत, रानी देवी, विनोद चौबे, अजय कामत आदि उपस्थित थे।











