बोलानी : असमाजिक तत्वों का बढ़ा मनोबल, रात्रि गस्ती कर रहे थाना के होमगार्ड को तीर मारकर किया घायल

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा ) : बोलानी थाना क्षेत्रो मे चोरो एवं असमाजिक तत्वों का हौसला सातवे आसमान पर है।बीते मंगलवार की रात्रि असमाजिक तत्वों ने रात्रि गस्त कर रहे बोलानी पुलिस टीम के होमगार्ड को तीर मारकर किया घायल।प्राप्त सुचना अनुसार बीते मंगलवार की रात्रि 2:30 बजे बोलानी पुलिस द्वारा रात्रि गस्त किया जा रहा था।बोलानी टाउनशिप के विष्णु मंदिर निकट रात्रि मे दो लड़के को देखकर रात्रि गस्त मे शामिल पुलिस टीम ने उक्त दो मे से एक लड़के को संदेह के आधार पर पुछताछ करनै हेतू पकड़ा।

इतनै मे दुसरे लड़के अंधेरे का फायदा उठाते हुए बोलानी थाना के होमगार्ड जवान मोती लाल माहंती को तीर मारा । होमगार्ड जवान मोती लाल को तीर हाथ मे लगा।जिससे वो घायल हो गए।और पकड़ मे आऐ लड़के फरार हो गए।मोती लाल माहंतो को तत्काल बोलानी अस्पताल एवं बाद मे बेहतर चिकित्सा के लिए केंदुझर अस्पताल भेजा गया।सूचना अनुसार होमगार्ड जवान केंदुझर अस्पताल मे इलाजरत है,और खतरे से बाहर है।

तथा जल्द ही पूर्ण रुप से ठीक होकर वापस आने की संभावनाएं है। पुलिस प्रशासन घटना मे शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए जाँच पड़ताल कर रही है।देखना यह है,कि होमगार्ड जवान पर तीर चलाने वाला कब पकड़ मे आता है।विदित हो कि इन दिनो बोलानी टाउनशिप क्षेत्रो मे चोरो का आतंक से बोलानी वासी आतंकित है।रात्रि एवं दिन दहाड़े ताला लगे सेल कर्मियो एवं आमजनो समेत दुकान आदि के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है।बढ़ रहे चोरी घटना पर अंकुश लगाने हेतु बोलानी पुलिस टीम की टाउनशिप गस्त तेज की गई है

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

राहुल को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर FIR:मंत्री बोले- संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

सोशल संवाद / डेस्क : राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री…

15 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- पाकिस्तान और कांग्रेस का एजेंडा एक:राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ; PAK रक्षा मंत्री बोले थे- 370 की बहाली चाहते हैं

सोशल संवाद /डेक : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान…

16 hours ago
  • समाचार

टाटा पिगमेंट में 17.64 प्रतिशत बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 71,118 रुपये और न्यूनतम 54,247 रुपये बोनस राशि

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट प्रबंधन व टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन ने वार्षिक 2023-2024…

17 hours ago
  • समाचार

झारखंड में शुरू हुई नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया, भेजे गये अधिकारियों के नाम

सोशल संवाद / रांची : झारखण्ड में नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…

17 hours ago
  • समाचार

टेल्को : केंद्रीय समिति ईस्ट जोन की बैठक में 47 पूजा समितियों ने रखी समस्याएं

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ईस्ट जोन की…

19 hours ago
  • समाचार

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल

सोशल संवाद / डेस्क : चाईबासा के सारंडा जंगल इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है।…

19 hours ago